ख़ास ख़बरराष्ट्रीयसेहत

कोविड-19:केस तो कम हुए लेकिन मौतें बढ़ गई, 24 घंटों में 4529 लोगों की गई जान

AMAN KABIR

नई दिल्ली,क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना की दूसरी लहर में भले ही नए केस पहले के मुकाबले कम देखे जा रहे हों लेकिन कोरोना की वजह से होने वाली मौतें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 4529 लोगों की मृत्यु हुई है।

कोरोना के कारण किसी एक दिन में कभी भी इतनी तबाही नहीं हुई है जितनी पिछले 24 घंटों के दौरान देखने को मिली है। देश में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं, एक्टिव मामले भी लगातार घट रहे हैं और कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है.

इन सभी के साथ कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों के आंकड़े ने चिंता बढ़ा दी है। अबतक यह वायरस देश में 2.83 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका हे जिसमें 1.20 लाख लोगों की जान अप्रैल और मई के दौरान ही गई है।

कोरोना वायरस के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2.67 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं, रोजाना आने वाले नए मामले अब लगातार 3 लाख से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में रिकॉर्ड 20.08 लाख कोरोना टेस्ट हुए हैं, यानि पिछले 24 घंटों का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 13.31 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पहले देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 20-25 प्रतिशत के बीच पहुंच गया था।

संबंधित पोस्ट

वसीम रिज़वी की पिटीशन खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘absolutely frivolous’ डिक्शनरी में जिसका मतलब है ‘नितान्त मूर्खतापूर्ण’

Qaumi Reporter

Tahawwur Rana Extradition India: तहव्वुर राणा को मिल सकती है मौत की सजा, अमेरिका ने नहीं लगाई है रोक?

Qaumi Reporter

Raebareli News: ईद-उल-अजहा पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ईदगाह में लगाया सेवा शिविर, नमाजियों को पिलाया शरबत, इत्र लगाकर दी मुबारकबाद

Qaumi Reporter

Leave a Comment