राजनीति

एआईएमआईएम की जिला पंचायत सदस्य के भाजपा में जाने की ख़बर बेबुनियाद:अफ़सर महमूद

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर:ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमिम ) पार्टी प्रवक्ता अफसर महमूद ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें पार्टी से जिला पंचायत सदस्य रेखा कुमारी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर छापी गई थी। उन्होंने कहा कि यह खबर बेबुनियाद है।
प्रवक्ता ने कहा कि यह किसी ने पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में प्रयागराज में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। अब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव करीब है।
उन्होंने कहा कि इसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा के स्थानीय नेताओं ने मीडिया में यह खबर रिलीज करवाई है। भाजपा नेताओं ने साज़िश के तहत अखबार में छपवाया कि  एआईएमआईएम की निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रेखा कुमारी ब्लॉक चुनाव प्रथम से बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।
इस सिलसिले में आज एआईएमआईएम पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में रेखा कुमारी से मुलाकात करने गया था। रेखा कुमारी ने बीजेपी में शामिल होने की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि यह विरोधियों की साजिश है।
 उन्होंने कहा कि मैं एआईएमआईएम पार्टी से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हूं और आगे भी अपनी पार्टी ही में रहूंगी।मैंने किसी दूसरी पार्टी की सदस्यता नहीं ली है ।

संबंधित पोस्ट

UP में 99 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की हो चुकी है मौत, आज फिर से वोटिंग,11 मई को परिणाम

Qaumi Reporter

उद्यमियों की दो टूक, जो मांगें मानेगा, उसी को पौने दो करोड़ वोट

Qaumi Reporter

अफवाहों पर विराम,ऊंचाहार (unchahar) से चुनाव लड़ेंगे मनोज पांडेय

Qaumi Reporter

Leave a Comment