राजनीति

योगी सरकार मे कैबिनेट मंत्री बने मनोज पाण्डेय पंद्रह मई को पहुंचेंगे गृह जनपद रायबरेली

रायबरेली 14 मई 2026: कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय कल गृह जनपद रायबरेली पहुंचेंगे। योगी सरकार के हाल ही मे हुए मंत्रिमण्डल विस्तार के दौरान मनोज पाण्डेय कैबिनेट मंत्री बने हैं। मनोज पाण्डेय सपा से 2022 मे ऊँचाहार के विधायक बने थे। बाद मे उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। मनोज पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद कल शुक्रवार को पहली बार गृह जनपद पहुंचेंगे।

मनोज पाण्डेय दोपहर बारह बजकर बीस मिनट पर ज़िले में पहुँचने के बाद सबसे पहले महाराजगंज रोड स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार बैठक करेंगे।

यहाँ लगभग एक घंटे रुकने के बाद मनोज पाण्डेय एक बजकर बीस मिनट पर पीडब्लूडी गेस्ट पहुंचेंगे जहाँ जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम के ईंधन बचाओ आवहन पर विशेष चर्चा के बाद ज़िले के विकास एवं कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे।
यहाँ भी लगभग एक घंटा रुकने के बाद मंत्री मनोज पाण्डेय गांधी भवन स्थित संघ कार्यालय जाएंगे।
संघ कार्यालय मे कुछ देर रुकने के बाद मनोज पाण्डेय लगभग पौने चार बजे पीएसी कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।

संबंधित पोस्ट

एआईएमआईएम की जिला पंचायत सदस्य के भाजपा में जाने की ख़बर बेबुनियाद:अफ़सर महमूद

Qaumi Reporter

सपा सांसद AZAM की स्थित गंभीर, लेकिन नियंत्रण में

Qaumi Reporter

साबिक़ मिनिस्टर मुख्तार अनीस के आखिरी दीदार को पहुंचे अखिलेश यादव,कुनबे वालों के ग़म में हुए शरीक

Qaumi Reporter

Leave a Comment