अन्तर्राष्ट्रीयउपलब्धिख़ास ख़बर

रामसेतु मार्ग पर श्रीलंका से तैरकर भारत पहुँचने वाले पहले कपल बने दानिश और वृशाली

 

बेंगलुरु: यहाँ के रहने वाले दंपत्ति दानिश आब्दी और वृशाली प्रसादे ने ऐतिहासिक रामसेतु मार्ग पर तैरकर श्रीलंका से भारत की यात्रा तय की है। दंपत्ति ने इस यात्रा के जरिये इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाला अब तक का यह पहला कपल है।

आईटी प्रोफेशनल दानिश आब्दी और उनकी आईटी इंटरप्रीनर पत्नी वृशाली प्रसादे ने 32 किलोमीटर का यह सफर 10 घंटे 45 मिनट मे पूरा किया है। दंपत्ति ने यह सफर सात मई को श्रीलंका के तलाईमन्नार से सुबह साढ़े चार बजे शुरू किया था। यह लोग दोपहर ढलते ही सवा तीन बजे तमिलनाडु के धनुषकोडी तट पर पहुँच गए।

यहाँ पहुंचे दंपत्ति ने इस गौरवशाली पल को तिरंगा फहरा कर देश को गौरान्वित कर दिया। दानिश दंपत्ति की इस उपलब्धि पर जहाँ पूरा देश गौरान्वित है वहीं ऐतिहासिक रामसेतु से जुडी इस उपलब्धि को भारतीय प्राचीन इतिहास को जीवंत करने वाला भी माना जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

यूपी में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन नहीं,दसवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

Qaumi Reporter

Trump Tariff War: ट्रंप के खिलाफ खड़े हुए 27 देश, यूरोपियन यूनियन लगाएगा 25 फीसदी जवाबी टैरिफ

Qaumi Reporter

मुम्बई में ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, शाहनवाज़ शेख या अब्बास रिज़वी को फोन कीजिये, मुफ्त में मिलेगा

Qaumi Reporter

Leave a Comment