ख़ास ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीसंस्कृति

Raebareli News: ईद-उल-अजहा पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ईदगाह में लगाया सेवा शिविर, नमाजियों को पिलाया शरबत, इत्र लगाकर दी मुबारकबाद

रायबरेली 28 मई 2026: ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए शहर स्थित ईदगाह पर विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया, जहां नमाज अदा करने पहुंचे लोगों के लिए ठंडे पानी एवं शरबत की व्यवस्था की गई।

नमाज संपन्न होने के बाद डॉ. शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगों को इत्र लगाकर, गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद पेश की।

इस अवसर पर डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि “भारत की पहचान उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में निहित है। ईद-उल-अज़हा त्याग, समर्पण एवं इंसानियत का पर्व है और गंगा-जमुनी तहजीब हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत।”

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा सभी धर्मों और समुदायों के बीच एकता का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों तथा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

संबंधित पोस्ट

राहुल नहीं भूले अमेठी, भेजा गरीबों के लिए कम्बल

Qaumi Reporter

कुछ इस अंदाज में मनी रायबरेली के हर दिल अज़ीज़ रहे पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की तीसरी पुण्य तिथि

Qaumi Reporter

डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज,कॉल रिकॉर्डिंग और दस दिन की माथा पच्ची के बाद भी बैंक आफिसर की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Qaumi Reporter

Leave a Comment