ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरसेहत

दीपावली से पहले रायबरेली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुमार ट्रेडर्स से 1.04 लाख का खाद्य तेल सीज

लालगंज में सैनिक और माया ब्रांड के तेल के नमूने लिए गए, जेप्टो, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकिट के डार्क स्टोरों का भी निरीक्षण

रायबरेली। दीपावली के त्योहार पर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालगंज बाजार स्थित मेसर्स कुमार ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान दो ब्रांड के खाद्य तेलों के नमूने लेने के साथ ही कुल 1 लाख 4 हजार 750 रुपये कीमत का खाद्य तेल सीज कर दिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सैनिक ब्रांड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना और माया ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया।

विभागीय कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में भंडारित सैनिक ब्रांड रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल के 30 टिन, कुल 450 किलोग्राम, जिसकी कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है, सीज किए गए। वहीं, माया ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के 10 टिन, कुल 150 लीटर, जिसकी कीमत 29 हजार 750 रुपये है, को भी सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के डार्क स्टोर भी जांच के दायरे में

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डार्क स्टोरों का भी निरीक्षण किया। इनमें डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित जेप्टो डार्क स्टोर, मनिका रोड स्थित फ्लिपकार्ट डार्क स्टोर और सिविल लाइन स्थित ब्लिंकिट डार्क स्टोर शामिल हैं।

यह अभियान आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी रायबरेली के निर्देशों पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के निर्देशन में चलाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी, उदय राज मौर्य और सुमांशु सचान शामिल रहे।

खाद्य तेल के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। त्योहार के मद्देनजर विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

संबंधित पोस्ट

नदियों में लाशें बहाने, जलाने से VIRUS फैलने का ख़तरा

Qaumi Reporter

Professor Rajnish: रंगीन ही नहीं संगीन अपराध कर रहा था हाथरस का मायावी प्रोफेसर

Qaumi Reporter

अंबेडकर जयंती पर एनटीपीसी ऊंचाहार में विविध कार्यक्रमों की धूम

Qaumi Reporter

Leave a Comment