कानूनख़ास ख़बरताज़ा ख़बर

PET-2026 परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

रायबरेली, 25 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत रायबरेली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर ने कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान सीओ सिटी ने रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा में शामिल होने के लिए आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और आवागमन को सुचारु बनाए रखना है। PET-2026 को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष: हर रिश्ते की शुरुआत सम्मान से होती है, हर कहानी सुनी जानी चाहिए- रुमा परवीन

Qaumi Reporter

Raebareli News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स रायबरेली ने जनजागरूकता के लिए वॉकाथॉन का किया आयोजन, कार्यपालक निदेशक एम्स रायबरेली भी रहीं मौजूद

Qaumi Reporter

माटी हमारे संस्कारों, विचारों और पहचान की संवाहक: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Qaumi Reporter

Leave a Comment