ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीसेहत

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष: हर रिश्ते की शुरुआत सम्मान से होती है, हर कहानी सुनी जानी चाहिए- रुमा परवीन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रायबरेली महिला थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली 10 अक्टूबर 2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रायबरेली महिला थाना परिसर के आगंतुक कक्ष में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी एसएचओ पुष्पा शर्मा, दरोगा हंसा भदौरिया एवं आरक्षक सीमा सिंह उपस्थित रहीं।

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ रुमा परवीन ने इस मौके पर कहा कि हर रिश्ते की शुरुआत सम्मान से होती है और हर कहानी सुनी जानी चाहिए, क्योंकि किसी की बात को समझना और उसकी भावनाओं को महत्व देना जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

उन्होंने पति-पत्नी विवाद से जुड़े लोगों को आपसी संवाद, धैर्य, सम्मान और भावनात्मक समझ के साथ पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को कभी भी कमतर नहीं समझना चाहिए। पारिवारिक तनाव और मानसिक परेशानियों पर खुलकर बात करना जरूरी है। झाड़-फूंक एवं अंधविश्वास के बजाय योग्य मनोचिकित्सक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। सही समय पर उचित सहायता और उपचार से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” के संदेश पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अनुभवों को सुनना, उसकी भावनाओं को समझना और उसे सहयोग देना मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने इस अवसर पर अपील किया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक और भ्रांतियों को दूर करें, रिश्तों में सम्मान बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेने से न हिचकें। स्वस्थ मन, सम्मानपूर्ण रिश्ते और सुखी परिवार ही स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला हैं।

संबंधित पोस्ट

एसजेएस में अमृत महोत्सव, सबका साथ सबका विश्वास से देश होगा आगे : रमेश बहादुर सिंह

Qaumi Reporter

Raebareli News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स रायबरेली ने जनजागरूकता के लिए वॉकाथॉन का किया आयोजन, कार्यपालक निदेशक एम्स रायबरेली भी रहीं मौजूद

Qaumi Reporter

रायबरेली में हमले से सुरक्षा हेतु जीआईसी ग्राउंड में अभ्यास (ड्रिल) का आयोजन

Qaumi Reporter

Leave a Comment