राज्यसेहत

नदियों में लाशें बहाने, जलाने से VIRUS फैलने का ख़तरा

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:एसजीपीआई लखनऊ लैब में हाल में शहर के सीवेज से पानी के सैंपल लेकर जांच की गई। जांच के बाद पानी में करोना वायरस (VIRUS) की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। यह सैंपल लखनऊ में खदरा के रूकपुर, घंटाघर और मछली मोहाल के ड्रेनेज से लिए गए थे।
पीजीआई माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. उज्ज्वला घोषाल के मुताबिक़ आईसीएमआर- डब्लूएचओ ने देश में कई जगह सीवेज सैंपलिंग की थी। इसमें यूपी में भी कई जगह सीवेज के नमूने लिए गए।
लखनऊ में खदरा के रूकपुर, घंटाघर व मछली मोहाल वह स्थान हैं जहां पूरे मोहल्ले का सीवेज एक स्थान पर गिरता है। 19 मई को रूकपुर खदरा के सैंपल में करोना वायर स पाया गया। इससे पहले जांच में पता चला था कि मानव मल के ज़रिए वायरस संक्रमण फैलने का ख़तरा है।
भारत में जगह-जगह सीवेज का पानी नदियों में गिरता है। इसलिए इससे होने वाले नुक़सान का अंदाज़ा अभी नहीं लगाया जा सकता। बहरहाल, देश इस समय सिर्फ वायरल या फंगस नहीं बल्कि महामारी कुप्रबंधन की वजह से कई और नई परेशानियों के मुहाने पर खड़ा है।
सीनियर जर्नलिस्ट ज़ैगम मुर्तज़ा की वाल से

संबंधित पोस्ट

बाराबंकी ज़िला अस्पताल की यह तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, कोविड रिपोर्ट के इंतज़ार में तड़प कर मर गई महिला

Qaumi Reporter

बच्चों को कोरोना वैक्सीन, कोविड पर एक और जीत

Qaumi Reporter

Samvidhan Bachao Rally: देशभर में व्यापक अभियान चलाएगी कांग्रेस, 25 अप्रैल से ‘संविधान बचाओ रैली’

Qaumi Reporter

Leave a Comment