बरेली, जीतेन्द्र वर्मा, क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना के टीके को लेकर फैली अफवाहों के बीच बरेलवी मसलक के आलिम MAULANA SHAHABUDDIN का अहम बयान आया है। आलिम ने लोगों से अपील की है कि कोरोना का टीका लगवाएं यह जान की हिफाज़त के लिए अहम है।
इस्लामिक स्कॉलर और तंज़ीम ओलेमा ए इस्लाम के जनरल सेक्रेट्री मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि इस्लाम में जान की हिफाज़त को फ़र्ज़ बताया गया है लेहाज़ा सभी लोग कोरोना का टीका लगवाएं।मौलाना ने कहा कि कोरोना का टीका जान की हिफाज़त के लिए अहम है।
उन्होने टीके को लेकर लोगों के बीच फैले पसोपेश के हालात को रद्द करते हुए यह भी कहा कि इसके कोई बुरे लक्षण नहीं हैं।
दरअसल कोरोना वैक्सीन के टीका लगाये जाने से जुड़ी एक अहम बैठक सीएमओ आफिस में मुनक़्क़ीद की गई।
बैठक में सभी मज़हब के मज़हबी रहनुमाओं ने शिरकत की, बैठक की सदारत करते हूए सीएमओ डा० गर्ग ने कहा कि कोरोना के टीके को लेकर लोगों को बेदार किये जाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस जानलेवा बीमारी से निजात के लिए कोरोना टीका लगवाने को लेकर लोगों को बेदार करने का काम करेंगे।
बैठक में शिरकत करने आये तंजीम ओलेमा ए इस्लाम के जनरल सेक्रेटरी इस्लामिक स्कॉलर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी के अलावा खुसूसी तौर पर डब्ल्यूएचओ के डा० कौशिक,यूनीसेफ से इरशाद हुसैन,मौलाना खुर्शीद आलम,हाजी जावेद,साईं मंदिर पुजारी,जनकपुरी गुरूद्वारा के सेवादार,मौलाना मुजाहिद हुसैन,जारिफ गद्दी,खलील कादरी,मुस्ताक अंसारी,चाँद भाई मौजूद रहे
