प्रयागराज,एस ए नसीम, क़ौमी रिपोर्टर:यहां जुमे की नमाज़ के दौरान शहर की हर मस्जिद से कोविड-19 नियमों के पालन की मुसलमानों से अपील की गई है। नियमो के पालन को लेकर सभी मस्जिदों से इमामों ने एलान किया है।
वहीं मस्जिद वसियाबाद के इमाम मुफ़्ती सैफुर रहमान ने एलान किया कि सभी मुसलमान सरकार की बनाई गई गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करें। उन्होने कहा नियमो का पालन करें,बिना मास्क के बाहर न निकले,कोरोना जो एक बीमारी की शक्ल में है।
लेकिन ये अल्लाह का अज़ाब है जो कहीं और किसी जगह जा सकता है।इसलिए मस्जिदों में भी मास्क लगा कर आएं।किसी भी तरह की अफवाहों को नज़र अंदाज़ करें। क्योंकि कुछ लोग इसे मुसलमानों के खिलाफ साज़िश कह रहे हैं जो सरासर ग़लत है।उन्होने कहा कोरोना एक बीमारी है और सभी लोग एहतियात बरतें।सभी लोग वैक्सीन लगवाएं,बिना ज़रूरी काम के बाहर न निकलें और अगर कर्फ्यू आगे चलता है तो तरावीह अपने घरों पर पढ़ें।
तरावीह के लिए मस्जिदों में न आएं क्योंकि तरावीह 9 से पहले खत्म होना सम्भव नहीं है।
