ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीराजनीति

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को फोन कर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

चिकित्सा, आर्थिक सहायता, पुलिस और जमीन विवाद समेत कई मामलों को लेकर पहुंचे फरियादी; बोले- जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

लखनऊ, 02 नवंबर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चिकित्सा उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई, राजस्व, भूमि विवाद और पारिवारिक समस्याओं से जुड़े मामले उप मुख्यमंत्री के सामने रखे। फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी गंभीरता को समझते हुए पीड़ितों को नियमानुसार राहत दिलाई जाए। उन्होंने सभी मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करें।

संबंधित पोस्ट

रायबरेली में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

Qaumi Reporter

ऐसा क्या कर दिया रायबरेली पुलिस ने जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा

Qaumi Reporter

समायोजन के खिलाफ बेसिक शिक्षा के कनिष्ठ अध्यापकों का हल्ला बोल

Qaumi Reporter

Leave a Comment