ऑफ़ बीटख़ास ख़बर

ऐसा क्या कर दिया रायबरेली पुलिस ने जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा

रायबरेली 19,अप्रैल: खाकी वर्दी पर अक्सर दाग़ लगने के किस्से आम हैं लेकिन बीती रात रायबरेली पुलिस ने जो किया वह यादगार बन गया। यहां खाकी वर्दीधारी एक मार्ग दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के इलाज को लेकर अस्पताल में ऐसे लगे थे जैसे उनके अपने घायल हुए हों।

दरअसल बीती रात यहां के मिल एरिया थाना इलाके में अमेठी रायबरेली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां अमेठी ज़िले में जामो से रायबरेली के डिडौली आ रही बारात की बोलेरो और डम्पर में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

बोलेरो में ड्राइवर समेत चार पुरुष, चार महिलाएं और सात बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम बच्चों समेत बाकी सभी चौदह बोलेरो सवार बुरी तरह ज़ख़्मी थे। घायलों को लेकर एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। हर तरफ घायल ही घायल लेकिन कोई ऐसा नहीं जो उनका अपना हो और उनकी तीमारदारी कर सके।

उसी समय सीओ सदर अमित सिंह के निर्देश पर पहले से मौजूद पुलिस अपनों की भूमिका में नज़र आई। इस दौरान अफरातफरी के माहौल में शहर कोतवाल राजेश सिंह इमरजेंसी वार्ड में चादर बिछाते नज़र आये तो उनकी टीम मासूमों को गोद में लेकर ऐसे दौड़ रही थी जैसे कोई अपना हो।

इतना ही नहीं इमरजेंसी में जहाँ सीएमएस से लेकर डॉक्टरों तक की टीम हर पल घायलों को बचाने में लगी रही तो वहीं वर्दीधारी ग्लूकोज़ की बोतल हाथों में उठाये रहे। भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से आश्वस्त दिखे।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एम्स रायबरेली ने जनजागरूकता के लिए वॉकाथॉन का किया आयोजन, कार्यपालक निदेशक एम्स रायबरेली भी रहीं मौजूद

Qaumi Reporter

कोरोना को लेकर सब से बड़ी खबर, जुलाई तक दूसरी लहर का असर होगा बेहद कम, देश में तीसरी लहर फौरन नहीं आने जा रही:IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का अनुमान

Qaumi Reporter

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी ने बैठक कर नकलविहीन परीक्षा के दिये सख्त निर्देश

Qaumi Reporter

Leave a Comment