ताज़ा ख़बरशिक्षा

राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के छात्र की छठी मंज़िल से गिरकर मौत

अमेठी 18 अप्रैल: जायस थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई  है। थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भिजवा दिया है।

जानकारी मिली है कि पेट्रोलियम संस्थान में एमबीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले छात्र अभिनव आनंद ने होस्टल की छठवीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। युवक बिहार प्रदेश की राजधानी पटना का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना के बाद आरजीआईपीटी के स्थानीय सुरक्षा गार्डों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। छात्र का शव रायबरेली जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हालांकि इस मामले में आरजीआईपीटी संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। युवक की मौत कारण आत्महत्या है या कोई हादसा यह संशय अभी बरकरार है। मौके पर पुलिस की एक टीम घटना की जांच करने पहुंची है।

वह इस मामले में जायस थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि आज सुबह 4:00 बजे राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में एक छात्र ने होस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे पेट्रोलियम संस्थान के सुरक्षा गार्ड्स ने अस्पताल में भर्ती कराया तब तक उसकी सांसे चल रही थी अस्पताल पहुंचने पर युवक ने दम तोड़ दिया। छात्र की पहचान अभिनव आनंद निवासी पटना बिहार से हुई है।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News: बहुजन सम्मान सभा मे गरजे राहुल गांधी, कहा आने वाला है आर्थिक तूफान

Qaumi Reporter

एम्स रायबरेली में खाद्य पदार्थों की मिलावट और स्वास्थ्य पर उनका असर सम्बन्धी कार्यशाला का हुआ आयोजन

Qaumi Reporter

वैश्य समाज किसी पार्टी का बंधुआ मतदाता नहीं है: डॉ. सुमंत गुप्ता

Qaumi Reporter

Leave a Comment