ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीसेहत

एम्स रायबरेली में खाद्य पदार्थों की मिलावट और स्वास्थ्य पर उनका असर सम्बन्धी कार्यशाला का हुआ आयोजन

रायबरेली, 9 अक्टूबर 2026

एम्स रायबरेली के Community Medicine and Public Health Department तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रायबरेली के संयुक्त तत्त्वाधान मे यहां खाद्य पदार्थो मे मिलावट के सामान्य जांच के तरीको एवं मिलावट का स्वास्थ्य पर असर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया |

उक्त कार्यशाला मे निदेशक एम्स डॉक्टर अमिता जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गयी | कार्यशाला मे एम्स तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रायबरेली द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गयी पुस्तिका Detecd Food Adulteration with Simple Home Mathods का विमोचन भी किया गया |

कार्यशाला मे सहायक आयुक्त खाद्य-2 मानिक चन्द्र सिंह , Community Medicine and Public Health Department के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भोला नाथ, उपनिदेशक प्रशासन एम्स एवं वित्त नियंत्रक एम्स व डॉ नीरज पवार द्वारा खाद्य पदार्थो मे मिलावट के बारे मे वर्णन किया गया|

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘शुद्ध ही शुभ है’ के बारे में भी चर्चा की गई एवं उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता भी जाहिर की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुमांशु सचान द्वारा खाद्य सुरक्षा जागरूकता हेतु पावर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी जिसमे लेबेलिंग एवं पैकेजिंग, ऑइल एवं शुगर बोर्ड, न्यूट्रिशनल इन्फॉर्मेशन, खाद्य पदार्थो मे रंग का प्रयोग तथा प्लास्टिक अंडे एवं प्लास्टिक चावल आदि की भ्रांतियों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी|

तत्पश्चात खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों, श्री अभय प्रताप सिंह द्वारा खाद्य तेल एवं शुगर कन्फ़ेक्शनरी, श्री सुमांशु सचान द्वारा अनाज/दालों एवं बेवेरेजेस, श्रीमती शेफाली रस्तोगी द्वारा मसालों तथा श्री उदय राज मौर्य द्वारा फल एवं सब्जी मे मिलावट के जांच के तरीकों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी |

इस दौरान मौके पर ही खाद्य पदार्थों मे मिलावट की जांच का प्रदर्शन एफ़एसडबल्यू टेक्नीशियन श्री उदय सिंह द्वारा किया गया | उक्त कार्यशाला में लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ, मेस स्टॉफ व अन्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि खाद्य सुरक्षा की जागरूकता के बारे में अपने स्तर से अन्य लोगों तक भी प्रचारित करेंगे।

एम्स परिसर में प्रात: 09 बजे से फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स को स्थापित किया गया जिसमें परिसर में उपस्थित लगभग 110 डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व अन्य द्वारा भ्रमण किया गया एवं उन्हें मौके पर उनके द्वारा उपलब्ध खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए जानकारी दी गई ।

उक्त कार्यशाला मे यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों विभागों के सहयोग से खाद्य पदार्थो के मिलावट पर जागरूकता के संबंध मे ग्रामीण स्तर पर जनपद के समस्त 18 विकास खण्डों में कार्यक्रम किए जाएंगे |

 

संबंधित पोस्ट

कोरोना को लेकर तनाव में हैं? संपर्क कीजिये उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की स्ट्रेस साल्यूशन मेडी हेल्पलाइन से

Qaumi Reporter

कोरोना सेकेंड वेव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से कहा, नाइट कर्फ्यू लगाए जाने पर करे ग़ौर ओ फिक्र

Qaumi Reporter

ज़िला चिकित्सालय में कायाकल्प एवं नेशनल एश्योरेंस क्वालिटी स्टैंडर्ड सम्मान समारोह का आयोजन

Qaumi Reporter

Leave a Comment