ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरसंस्कृति

विधायक छोटेलाल वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

आगरा, 08 अक्टूबर 2026

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को जनपद आगरा पहुंचकर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वर्गीय छोटेलाल वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत विधायक स्वर्गीय छोटेलाल वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति हुई है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ईश्वर से गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक-संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

संबंधित पोस्ट

विश्वकर्मा समाज की सामाजिक चिंतन बैठक संपन्न, समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श

Qaumi Reporter

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास: 288 पक्ष में, विपक्ष में पड़े 232 वोट

Qaumi Reporter

‘गीता सुधा संगम’ के लिए रघोत्तम-शारदा को भगवान दास पुरस्कार

Qaumi Reporter

Leave a Comment