ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरराजनीति

लखनऊ में 3 नवंबर को होगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

PWD गेस्ट हाउस में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बैठक

जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने विधानसभा और मंडल स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायबरेली। आगामी 3 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रायबरेली स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस में भाजपा की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने की अपील

जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ जुट जाएं। उन्होंने मंडल एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सलोन विधायक अशोक कोरी, बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र राम, परसदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, छतोह ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, क्षेत्रीय सदस्य देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह एवं विजय सिंह, जिला महामंत्री शरद सिंह एवं अनुज मौर्य, जिला मंत्री शिवेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मोहित सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

3 नवंबर को लखनऊ पहुंचने का संकल्प

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रायबरेली से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने और 3 नवंबर को लखनऊ में आयोजित रैली को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ ली

Qaumi Reporter

सील अस्पतालों को दोबारा खुलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप, जांच के आदेश

Qaumi Reporter

जालौन में हनीट्रैप का मामला: डेटिंग ऐप से युवक को फंसाकर 91,600 रुपये वसूलने का आरोप, एक गिरफ्तार

Qaumi Reporter

Leave a Comment