लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (YOGI ADTYA NATH) ने आज यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली।मुख्यमंत्री को अस्पताल की नर्सिंग आफिसर राष्मिजीत सिंह ने टीका लगाया।मुख्यमंत्री टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक अस्पताल में रहे और इस दौरान इससे संबंधित अन्य जानकारियां भी हासिल की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए सभी को इसकी डोज लेने का आवाहन किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि देशवासियों को मुफ्त में टीका दिलवाने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।उन्होंने इस दौरान देश के वैज्ञानिकों का भी इसे तय समय के भीतर तैयार कर लेने के लिए उनका अभिनंदन किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भी ट्वीट कर इसकी जानकारी आम लोगो को दी है।
आज मैंने लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज प्राप्त की।
मैं, उत्तर प्रदेश को 'कोरोना मुक्त' बनाने हेतु वैक्सीन लेने योग्य सभी लोगों का वैक्सीनेशन हेतु आह्वान करता हूँ।
आइए, कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में हम सभी सहभागी बनें। pic.twitter.com/9AmSaow4g7— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2021
