राज्यसेहत

मुस्लिम स्कॉलर प्रो. ख़ालिद बिन यूसुफ समेत एएमयू के 26 प्रोफ़ेसरों को लील गया कोरोना

अलीगढ़,क़ौमी रिपोर्टर: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 16 वर्किंग और 10 रिटायर्ड प्रोफेसर्स की पिछले 20 दिनों में कोरोना के चलते मौत हो गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इन मौतों के अलावा 20 दीगर फैकल्टी मेंबर और एम्प्लाई जेएनएमयूके कोविड वार्ड में भर्ती हैं।

अखबार ने यूनिवर्सिटी के स्पोक्सपर्सन शाफ़ई किदवई के हवाले से बताया कि एक दिन पहले ही मेडिसिन डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रोफेसर शादाब अहमद खान (58 साल) और कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर रफीकुल जमा खान (55 साल) का कोरोना के चलते इन्तेक़ाल हुआ है।

वाइस चांसलर तारिक मंसूर के बड़े भाई साबिक़ मेंबर यूनिवर्सिटी कोर्ट और मेंबर मोहमडन एजुकेशनल कांफ्रेंस उमर फारूख (75 साल) का भी कोरोना के चलते इन्तेक़ाल हो गया।

ऋग्वेद में पहले डॉक्टरेट की सनद हासिल करने वाले और संस्कृत डिपार्टमेंट के साबिक़ चेयरमैन प्रोफेसर ख़ालिद बिन यूसुफ (56 साल) भी कोरोना के चलते साथ छोड़ गए।

मौजूदा फैकल्टी मेंबर्स के अलावा 20 दिन के अंदर 10 रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स भी कोरोना चलते इन्तेक़ाल कर गए।
इसके अलावा तकरीबन 20 फैकल्टी मैंबर्स और दूसरे एम्प्लाई जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में दाखिल हैं जिनके लिए दवा के साथ दुआओं का सिलसिला जारी है।

संबंधित पोस्ट

Raebareli News: राह चलते कोई आपके बच्चे को दुलार करने लगे तो तुरंत हो जाइये सावधान, वह बच्चा चोर गैंग का सदस्य भी हो सकता है

Qaumi Reporter

लखनऊ की नस-नस से वाकिफ पदमश्री योगेश प्रवीण नहीं रहे, साहित्य जगत में शोक की लहर

Qaumi Reporter

लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर में आज से नाइट कर्फ्यू

Qaumi Reporter

Leave a Comment