ख़ास ख़बरसेहत

कोरोना को लेकर सब से बड़ी खबर, जुलाई तक दूसरी लहर का असर होगा बेहद कम, देश में तीसरी लहर फौरन नहीं आने जा रही:IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का अनुमान

कानपुर,क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना को लेकर अब तक कि सबसे बड़ी राहत देने वाली खबर आ रही है।आई आई टी कानपुर के वैज्ञानिकों का अनुमान है मौजूदा कोरोना संक्रमण की लहर का असर जुलाई तक रहेगा। आई आई टी कानपुर के प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण पर IIT कानपुर के वैज्ञानिक का हाल में कैलकुलेट किया गया यही अनुमान है। उन्होंने बताया कि जुलाई तक कोरोना की दूसरी लहर का असर रहेगा।

जुलाई के महीने तक कोरोना का असर बेहद कम हो जायेगा। उन्हीने कोरोना को लेकर आर-नॉट टेक्निक से किये गए कैलकुलेशन के आधार पर बताया कि देश में तीसरी लहर फौरन नहीं आने जा रही है।अगर तीसरी आएगी भी तो कुछ समय बाद, सावधानी के ज़रिए इसके प्रभाव से बच सकते हैं।उन्होंने बताया कि देश में अधिकतर जगहों पर कोरोना संक्रमण पीक पर है। हालांकि कुछ ही समय में गिरावट आएगी।

प्रोफेसर मनिंदर अग्रवाल के मुताबिक यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी में पीक के बाद संक्रमण गिरावट की ओर है। वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़ में संक्रमण पीक पर तो कर्नाटक, तमिलनाडु में पीक आना बाकी है।

संबंधित पोस्ट

SUNIL YADAV बने कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव

Qaumi Reporter

सब्जी मंडी में नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग, खुद भी तो सोचें, कब तक प्रशासन डंडा लेकर पीछे-पीछे दौड़े

Qaumi Reporter

ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा बाबरी मस्जिद जैसा बनाने की कोशिश:मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी

Qaumi Reporter

Leave a Comment