राज्यसेहत

बाराबंकी ज़िला अस्पताल की यह तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, कोविड रिपोर्ट के इंतज़ार में तड़प कर मर गई महिला

बाराबंकी,क़ौमी रिपोर्टर:बाराबंकी ज़िला अस्पताल से दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है।यहां पेट दर्द से तड़पती महिला का इलाज इसलिए नही शुरू हो सका क्योंकि उसकी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई थी।ज़िला अस्पताल परिसर में मां को खो चुके भाई बहन रो रो कर अपनी दास्तां सुनाते रहे।

वैश्विक महामारी कोरोना काल में लोग तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। डाक्टरों की अपनी मजबूरी है। वह प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना रिपोर्ट के बिना इलाज शुरू नहीं कर सकते और मरीज़ की अपनी मजबूरी कि उसे तुरंत इलाज चाहिए। ऐसा ही मामला बाराबंकी ज़िला अस्पताल ( BARABANKI ZILA ASPATAL) में सामने आया जहां एक महिला के परिजन इलाज के लिए डाक्टर और स्टाफ के पास चक्कर लगाते रहे, उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन प्रोटोकॉल की मजबूरी के तहत इलाज शुरू नहीं हो सका और महिला ने परिजनों के सामने ही दम तोड़ दिया।

पूरा मामला बाराबंकी जिला अस्पताल का है, जहां हरख ब्लॉक के पारा डिपो की निवासी एक महिला की इलाज के अभाव में तड़प-तड़पकर मौत हो गई।दरअसल कोविड रिपोर्ट न होने के चलते डॉक्टरों ने महिला का इलाज नहीं किया।महिला को समय पर इलाज नहीं मिला।महिला के इलाज के लिए उसके परिजन गिड़गिड़ाते रहे। महिला की मौत के बाद अस्पताल में रोते-बिलखते परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि कोविड रिपोर्ट न होने के चलते महिला का इलाज समय पर नहीं किया गया और उनकी मौत हो गई।

संबंधित पोस्ट

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी और RSS को निशाने पर लिया लालू ने

Qaumi Reporter

Waqf Board: सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद बोली मोदी सरकार: अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड की यथास्थिति बनी रहेगी

Qaumi Reporter

सब्जी मंडी में नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग, खुद भी तो सोचें, कब तक प्रशासन डंडा लेकर पीछे-पीछे दौड़े

Qaumi Reporter

Leave a Comment