रामपुर,क़ौमी रिपोर्टर:समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मोहम्मद आजम खां (AZAM KHAN) की सलामती और रिहाई के लिये उनके समर्थक हिन्दू अधिवक्ता ने रोजा रखा।
पेशे से वकील विक्की राज ने शुक्रवार को अलविदा के दिन कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है और रमज़ान में अल्लाह अपने रोजेदारों पर बहुत नेमत बरसाता है। रोजेदारों की हर दुआ क़ुबूल कर के उनकी हर मुराद पूरी करता है। इसी उम्मीद से उन्होने भी रोज़ा रखा है और दुआ मांगी है कि अल्लाह उनके सरपरस्त मोहम्मद आज़म खां जो इस समय बहुत परेशानियों से घिरे हुए हैं उनकी सारी परेशानी खत्म फरमा।
उन्होने दुआ की “ आज़म खां की रिहाई अता फरमा आज़म खां जो इस समय कोरोना पॉज़िटिव है उनको इस बीमारी से निज़ात अता फरमा उनको सही सलामत रिहाई करा कर अपने घर पंहुचा दे। मेरा रोज़ा और मेरी दुआ क़ुबूल कर मेरे सरपरस्त मोहम्मद आज़म खां की सारी परेशानियां खत्म कर दे।”
