ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरविरासतसंस्कृति

प्रयागराज में 6 नवंबर को भव्य दीपोत्सव, भारद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर धाम में बनेगा रोशनी का नया रिकॉर्ड

सैय्यद ज़फरुल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, प्रयागराज के सभी घाटों पर भी होगा दीप प्रज्ज्वलन

प्रयागराज, 2 नवंबर 2026। संगम नगरी प्रयागराज में 6 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महर्षि भारद्वाज आश्रम और भगवान राम की तपोभूमि श्रृंगवेरपुर धाम लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। दोनों प्रमुख स्थलों पर 1.25-1.25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रयागराज के सभी घाटों पर भी दीपोत्सव आयोजित करने की तैयारी है।

दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि दोनों धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव पारंपरिक और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाए तथा आयोजन में किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए।

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने दोनों आयोजन स्थलों पर कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। श्रृंगवेरपुर धाम में नियमित प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए।

सांस्कृतिक रंगों से सजेगा दीपोत्सव

दीपोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। वहीं, शिक्षा विभाग को आयोजन स्थलों पर रंगोली बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वालंटियर्स को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, मंडलायुक्त लोकेश एम., जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

प्रयागराज में खाकी शर्मसार: तीन दरोगाओं पर बेकसूर युवकों को स्मैक तस्कर बनाने और 5.67 लाख रुपये हड़पने का आरोप, ऑडियो से खुली पोल

Qaumi Reporter

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन की तिथी 31 मार्च तक, इस बार होगी ज़्यादा पारदर्शी

Qaumi Reporter

CORONA INFECTION : इलाहाबाद जिला अदालत 48 घंटे के लिए बंद

Qaumi Reporter

Leave a Comment