ख़ास ख़बरधर्मपॉज़िटिव स्टोरी

भोपतपुर की मुबारक मंजिल में अय्याम-ए-फातमिया की मजलिस, देशभर से जुटे ओलेमा ने हजरत फातिमा जहरा की सीरत पर डाली रोशनी

सैय्यद ज़फरुल

मौलाना यासूब अब्बास ने किया खिताब, तकरीरों और मनकबत से गूंजा मजलिस का मंच; बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पेश किया खिराज-ए-अकीदत

प्रयागराज। भोपतपुर स्थित मुबारक मंजिल रविवार को अय्याम-ए-फातमिया की मजलिस के दौरान अकीदत और एहतराम के माहौल से सराबोर रही। मजलिस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हजरत फातिमा जहरा (स.अ.) को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे ओलेमा ने अपनी तकरीरों में उनकी पाकीजा जिंदगी, किरदार, कुर्बानियों और इस्लाम में उनके बुलंद मकाम पर विस्तार से रोशनी डाली।

मजलिस को लखनऊ से आए मशहूर मौलाना यासूब अब्बास साहब ने खिताब किया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से आए मौलाना फसी हैदर और फैजाबाद से आए मौलाना ने भी अपने विचार रखे। ओलेमा ने हजरत फातिमा जहरा (स.अ.) की सीरत को इंसानियत, सब्र, सच्चाई और त्याग की मिसाल बताते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

मजलिस के दौरान शोरा-ए-कराम ने अपने कलाम और मनकबत पेश कर माहौल को पुरअसर बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत के साथ शिरकत की। कार्यक्रम में सैयद मोहम्मद काजिम रिजवी, सैयद नसीह हैदर समेत कई ओलेमा, वक्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड, प्रयागराज के जिला अध्यक्ष कमर रिजवी ने मजलिस में पहुंचे सभी मेहमानों, ओलेमा और अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मजलिस के दौरान पूरे समय अकीदत और अनुशासन का माहौल बना रहा।

संबंधित पोस्ट

रायबरेली में सेवा भारती का कन्या पूजन उत्सव, वंचित परिवारों की बालिकाओं को सम्मान देकर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Qaumi Reporter

यूपी में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, महानवमी पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Qaumi Reporter

रायबरेली में हमले से सुरक्षा हेतु जीआईसी ग्राउंड में अभ्यास (ड्रिल) का आयोजन

Qaumi Reporter

Leave a Comment