अन्य

सीएम योगी ने किया काशी विश्वनाथ की पूजा

वाराणसी,नीरज जायसवाल, क़ौमी रिपोर्टर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के बेहतर स्वस्थ के लिए मंगल कामना की।


उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के उपायों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों के अच्छे स्वास्थ की कामना की।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंडित श्रीकांत मिश्र और पंडित देव महाराज ने मुख्यमंत्री को षोडशोपचार विधि से बाबा का पूजन कराया।


दर्शन-पूजन क बाद मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कोरिडोर निर्माण कार्यों को देखा तथा प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।


इस अवसर पर उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री अनिल राजभर, धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा, ओएसडी उमेश कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश कुमार मिश्रा सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

A betmatch platform dinamikus fejlődése az online kaszinók világában

Admin

Navigating Fun88’s interface feels like second nature from the first click

Admin

Navigating the Quiet Corners of the Best Anonymous Casinos

Admin

Leave a Comment