ऑफ़ बीटख़ास ख़बरताज़ा ख़बरसंस्कृति

बरखापुर गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे सपा प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा, मनाई दीपावली

 

दीपावली किट बांटकर ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं, जरूरतमंदों को पहनाई चप्पलें, बच्चों को बांटी टॉफियां

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के बरखापुर गांव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दीपावली किट भेंट कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

गांव में जनसंपर्क के दौरान डॉ. शशिकांत शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जहां नंगे पैर चल रहे लोगों को अपने हाथों से चप्पलें पहनाईं, वहीं ग्रामीणों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। बच्चों को गोद में उठाकर स्नेह जताया और उन्हें टॉफियां भी वितरित कीं।

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी को शिक्षित बनना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही समाज में आगे बढ़ने का रास्ता प्रशस्त करती है। उन्होंने रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किया और वहां जयकारे भी लगाए।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर लोगों का जीवन और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ उन्होंने दीपावली की खुशियां साझा कीं।

संबंधित पोस्ट

AMU के 105 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनी छात्रसंघ की उपाध्यक्ष, नशरा नईम ने रचा इतिहास

Qaumi Reporter

रायबरेली में विधान परिषद चुनाव को लेकर DM और SP अलर्ट, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Qaumi Reporter

रायबरेली से ह्रदय विदारक खबर, फेरी वाले की आवाज़ सुनकर चूरन लेने निकला मासूम ज़िंदा नहीं लौटा घर

Qaumi Reporter

Leave a Comment