अपराधताज़ा ख़बर

रायबरेली से ह्रदय विदारक खबर, फेरी वाले की आवाज़ सुनकर चूरन लेने निकला मासूम ज़िंदा नहीं लौटा घर

रायबरेली में मंगलवार से गायब सात वर्षीय बालक का शव 24 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ है। शव मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मामला सलोन कोतवाली इलाके के राजा का पुरवा का है। यहाँ के रहने वाले किसान राकेश गौतम का सात वर्षीय बालक अपनी मां से चूरन खरीदने के लिये पैसे लेकर घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक फेरी वाले दो युवक चूरन बेचने आये थे। उसी की आवाज़ सुनकर बालक मां से पैसे की ज़िद करने लगा था।

मां पैसे देकर अपने काम में लग गई और बालक चूरन के लिये पैसे लेकर निकलने के बाद एक घंटे तक नहीं लौटा तो मां कों चिंता हुई। मां ने अपने पति समेत अन्य परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। जिसके बाद रात भर उसकी तलाश होती रही। बच्चा न मिलने पर ग्राम प्रधान ने दोपहर में पुलिस को सूचित किया तो सीओ प्रदीप कुमार ने एक टीम उसकी तलाश में लगा दी।

पुलिस टीम ने बच्चे का शव पास के पनही गांव में तालाब से बरामद कर लिया। सीओ सलोन प्रदीप का कहना है कि बच्चे के शरीर पर ज़ाहिरा निशान ज़्यादा नहीं हैं इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

इस खबर से लीजिए सीख, लालच में पड़े तो हो सकते हैं ठगी या लूट का शिकार

Qaumi Reporter

अखाड़े के माहिर चुनावी मैदान में, एआइएमआइएम ने बॉडी बिल्डर चैंपियन को उतारा चुनावी अखाड़े में

Qaumi Reporter

Raebareli News: बहुजन सम्मान सभा मे गरजे राहुल गांधी, कहा आने वाला है आर्थिक तूफान

Qaumi Reporter

Leave a Comment