ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरीराजनीति

मोदी-योगी सरकार में अल्पसंख्यक समाज को मिला समान अधिकार और योजनाओं का लाभ: फहद जमाल यासिर

सैय्यद ज़फरुल हसन

नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष का प्रथम प्रयागराज आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष फहद जमाल यासिर के प्रथम प्रयागराज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री सैफुल अब्बास के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय और तुलसियानी स्क्वायर में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर फहद जमाल यासिर ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में अल्पसंख्यक समाज को भी सरकारी योजनाओं का समान रूप से लाभ मिला है। सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज अब राजनीतिक दलों की वोट बैंक की राजनीति को समझ चुका है और विकास तथा सुशासन के मुद्दे पर अपना निर्णय ले रहा है।

उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की राजनीति जातिवाद, परिवारवाद और संप्रदायवाद के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अल्पसंख्यक समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव डूबती हुई कश्ती पर सवार हैं। बार-बार चुनावी हार के बाद कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि जनता अपना फैसला चुनाव के माध्यम से सुना चुकी है।

फहद जमाल यासिर ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि विपक्षी दल चुनाव के दौरान तरह-तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाएंगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उनके हर प्रयास का जवाब जनता के बीच जाकर देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, “न कुआं है, न खाई है, मोदी और योगी हमारे भाई हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस और सपा की राजनीति का जवाब भाजपा कार्यकर्ता कमल खिलाकर देंगे।

कार्यक्रम के दौरान काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री सैफुल अब्बास ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा नेता राजेश केसरवानी, सुशील जैन, अजय अग्रहरि, मोहम्मद असलम, ऐनुल, नूरैन अहमद, हाजी मन्ने खान, मोहम्मद इदरीश, अनवर हाशमी, तैजब अंसारी, गुलाब अहमद, सिपाही लाल यादव, अख्तर राइन सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

प्रयागराज में खाकी शर्मसार: तीन दरोगाओं पर बेकसूर युवकों को स्मैक तस्कर बनाने और 5.67 लाख रुपये हड़पने का आरोप, ऑडियो से खुली पोल

Qaumi Reporter

NO RELIGION ALLOWS BEGGING EXCEPT HANDICAPPED BUT OUR POLITICIANS ARE ENCOURAGING IT TO CONVERT THEIR VOTERS INTO SLAVERY

Qaumi Reporter

क्लीनिक संचालक से रिश्वत मांगने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई, नोडल अधिकारी निलंबित

Qaumi Reporter

Leave a Comment