लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना काल में जहां एक ओर आमजन डरा परेशान,और शंकाग्रस्त है।इस दौरान संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा बाल चौपाल और निजी डॉक्टरों के सहयोग से ” एक दूजे के लिये”,स्ट्रेस सॉल्यूशन्स मेडी हेल्प लाइन की शुरुआत की गई है।जिसका हेल्पलाइन नंबर 9918317707 है।
कोरोना काल में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर का जबरदस्त प्रयोग, सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा’अपूर्व’ने निजी डॉक्टरों के साथ मिल कर शुरू की एक दूजे के लिये स्ट्रेस सॉल्यूशन्स मेडी हेल्पलाइन.
उत्तर प्रदेश पुलिस टेलीकॉम में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत अनूप मिश्रा अपूर्व वर्तमान में पीएसी मुख्यालय में कार्यरत हैं।अनूप मिश्रा हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बताते हैं कि कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग में शहरवासियों को कोरोना संक्रमण एवम अन्य रोगों के कारण अपने साथ – साथ अपने पारिवारिक जनों को बीमारी से निजात दिलाने के लिये बेड , वेंटीलेटर , ऑक्सिजन जैसी सैकड़ों समस्याओं का हल तलाशने के लिये दिन – रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।इसकी वजह से लोगों में चिड़चिड़ापन , तनाव बढ़ रहा है । बीमारी की वजह से होम आइसोलेट होकर घर से ही इलाज करवाने के लिये विवश और घर से न निकलने की वजह भी लोगों में असुरक्षित भाव और तनाव भी बढ़ रहा है ।
इन सभी समस्याओं को देखते हुए उनके नेतृत्व व संयोजन में ‘बाल चौपाल’ के संरक्षण और निजी डॉक्टरों के सहयोग से “एक दूजे के लिये”,स्ट्रेस सॉल्यूशन्स ग्रुप,’मेडी हेल्पलाइन’ नाम से हेल्पलाइन की शुरूआत की है । इसके तहत अनूप मिश्रा अपूर्व पुलिस सब इंस्पेक्टर के संयोजन और डॉक्टर पीके गुप्ता ( CEO – PK LAB ) के मार्गदर्शन में बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप में,
डॉक्टर प्रशांत नातू ( फिजीशियन )
डा0 शाश्वत सक्सेना ( मनोचिकित्सक)
डॉक्टर अशोक मणि त्रिपाठी ( ENT )
डा0 प्रांजल अग्रवाल ( फिजिशियन )
डॉक्टर शाश्वत विद्याधर ( फिजीशियन)
डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ( फिजीशियन )
डॉक्टर नीरज अवस्थी ( होम्योपैथी )
डॉक्टर ज्ञानेन्द्र शर्मा ( आर्युवेद )
सहित शहर के कई मशहूर निजी चिकत्सकों , मनोचिकित्सकों और मनोविशेषज्ञों को शामिल किया गया है । इस मुहिम में शामिल मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक टेली-कंसल्टेशन द्वारा लोगों को निःशुल्क परामर्श देते हैं । मानसिक रोगियों या स्ट्रेस प्रॉबलम्स के साथ – साथ कोई भी सामान्यजन ” एक दूजे के लिये”स्ट्रेस सॉल्यूशन्स मेडी हेल्पलाइन ” के व्हाट्सएप ग्रुप नंबर 9918317707 से जुड़कर घर बैठे निःशुल्क समाधान प्राप्त कर सकता है ।
स्ट्रेस सॉल्यूशन्स टीम के महत्वपूर्ण सदस्यों में,
डा० शास्वत सक्सेना – प्रभारी ( एमबीबीएस, एम डी,
डा० प्रांजल अग्रवाल, ( डायरेक्टर निर्वान हास्पिटल )
डा० आशुतोष श्रीवास्तव ( पी,एच,डी, )
डा० नताशा दुआ ( पी एच डी)
डा० मधुबाला ( पी एच डी )
मिस तान्या संजीव ( एम फिल) के सहयोग से लोगों को कोरोना के कारण जनित मानसिक तनाव और उसके दुष्प्रभावों के मकड़जाल से बचाया जा रहा है । ताकि मानसिक रूप से मजबूत होकर लोग कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को आसानी से जीता सकें ।
इस संकट की घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करने तथा स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत के निर्माण की ओर कदम बढाने का यह एक सशक्त अभियान है।
कोरोना ग्रसित मरीज और उनके सहयोगी पारिवारिक जन रोग और अपनी शंका से जुड़े सवाल करते हैं जिनका उत्तर डॉक्टरों द्वारा टेली कंसल्टिंग द्वारा दिया जाता है।आवश्यकता पड़ने पर मरीज से डॉक्टर वीडियो कॉल के जरिये संपर्क करके आवश्यक चिकित्सीय सलाह देते हैं ।
ऑक्सीजन की कमी होने पर क्या करें , तेज बुखार , बदन दर्द , खाँसी , काढ़े का सेवन , भाप और गरारे आदि से जुड़े सैकड़ों सवालों का जवाब दिया जा रहा है ।
हेल्पलाइन की 24 अप्रैल से शुरुवात हुई और
अभी तक 1915 लोगों ने मदद के लिये संपर्क किया।
हेल्पलाइन में कॉल करने का समय सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक है।
व्हाट्सएप के जरिये 24 घण्टे में किसी भी समय भी मैसेज करके सहयोग हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।
उपलब्धि
144 बुजुर्गों के साथ 734 सामान्य लोगों की कोविड जाँच करवाया गया।
04 मरीजों को वेंटीलेटर बेड दिलवा कर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
1500 से अधिक कोरोना पीड़ित लोगों को घर बैठे चिकित्सीय सलाह और दवाई की जानकारी दी गई।
236 लोगों की स्ट्रेस से जुड़ी शंका और समस्याओं के समाधान हेतु कॉउंसलिंग की गई।
