ख़ास ख़बरसेहत

लखनऊ में सभी शिक्षण संस्थान 15 अप्रैल तक बंद

लखनऊ,क़ौमी रिपोर्टर:उत्तर प्रदेश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राजधानी लखनऊ के जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानो को 15 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है।

जिलाधिकारी लखनऊ ने बुधवार रात ट्वीट कर इस निर्णय की सूचना दी। उन्होने कहा “ लखनऊ में कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिये तत्काल प्रभाव से 15 अप्रैल तक चिकित्सा,नर्सिंग एवम् पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़ कर सभी सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी प्रबंधकीय विद्यालय, महाविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान बंद किए जाते हैं।”

उन्होने कहा कि हालांकि मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षाएं और प्रैक्टिकल कोविड 19 प्रोटोकॉल का कठोरता से अनुपालन करते हुए आयोजित किए जा सकेंगे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य में पिछले एक महीने के दौरान कोरोना संक्रमण के मामलों में 16 गुनी तक की बढोत्तरी दर्ज की गयी है जिसमें लखनऊ का योगदान सर्वाधिक है।

 राज्य में अब तक 31987 मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिसमें लखनऊ के ही 8852 मामले शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 13 जिलों की समीक्षा करते हुये और सख्ती बरतने और जरूरत पड़ने पर नाइट कफ्र्यू लगाने के निर्देश दिये हैं।

संबंधित पोस्ट

FDDI फुरसतगंज में फ़ैशन ग्रैंडयोर -26 का आयोजन, रैंप पर छात्र छात्राओं ने बिखेरा फैशन का जलवा

Qaumi Reporter

अमरावती ग्रुप ने जिले को दस ऑक्सीजन कनस्ट्रेटर दिया, जनसेवा की अनूठी मिसाल बना यह ग्रुप

Qaumi Reporter

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी ने बैठक कर नकलविहीन परीक्षा के दिये सख्त निर्देश

Qaumi Reporter

Leave a Comment