ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरशिक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी ने बैठक कर नकलविहीन परीक्षा के दिये सख्त निर्देश

रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने राजकीय इंटर कॉलेज में अधिकारियों संग बैठक कर यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सख़्त निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने इस दौरान बोर्ड परीक्षा के लिये तैनात किये गये जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ प्रशिक्षण बैठक की भी अध्यक्षता की।

          प्रशिक्षण बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद रायबरेली में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रथम पाली का समय प्रातः 08ः30 बजे से 11ः45 तक एवं द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 02ः00 से 05ः15 तक रहेगा।

परीक्षाओं को नक़लविहीन, सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए जनपद को 07 जोन एवं 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसे संचालित कराने के लिये जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र में स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र, व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं।

इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कुल विद्यार्थी 37,951 हैं, जिसमें बालक 19,439 व बालिकायें 18,512 शामिल है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल विद्यार्थी 34,964 हैं जिसमें बालक 17,298 व बालिका 17,666 शामिल है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 72,915 है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से परीक्षा केन्द्रों की लाइव स्ट्रीमिंग की जायेगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि सभी नामित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केंद्रों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करते हुए केंद्र पर प्रभावी नियंत्रण रखेंगे तथा अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मॉनिटरिंग करते हुए परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा तिथि एवं पाली पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। बोर्ड परीक्षा में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में सतत् भ्रमणशील रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
          जिलाधिकारी ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं केन्द्रों पर अवांछित भीड़ इकट्ठा न होने देने के दृष्टिगत पुलिस दल के साथ परीक्षा अवधि में अपने जोन के परीक्षा केन्द्रों में नियमित दौरा करेंगे।

जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों से न्यूनतम एक किमी की परिधि में फोटो कापियर्स एवं स्कैनर का संचालन, परीक्षा अवधि में पूर्णतया प्रतिबंधित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक दिन दोनों पालियों की परीक्षाओं में केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे।

परीक्षा केन्द्रों में नकल की रोकथाम के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व होगा तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट स्थानीय पुलिस के सहयोग से नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने हेतु समस्त कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर नकल विहीन शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिये व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक दशा में न्यूनतम एक घण्टे पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, जिससे स्ट्रांग रूम तथा प्रश्नपत्र रखे डबल लॉक अलमारी को निर्धारित समय पर खोला जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्र के स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा।

संबंधित पोस्ट

अमेठी के दशरथ मांझियों का टूट जाएगा सपना, टीला काटकर खेल का मैदान बनाने वाले अतीत को कोस रहे हैं

Qaumi Reporter

RAEBARELI FEELS PROUD TO HAVE PRESIDENT AND VICE PRESIDENT OF PRESTIGIOUS “ALL INDIA MUSLIM PERSONAL LAW BOARD”

Qaumi Reporter

Leave a Comment