अन्यख़ास ख़बर

खनन सचिव माला श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण से बालू बेल्ट में हड़कंप, अवैध खनन की शिकायत पर सीधे की छापेमारी

लखनऊ। प्रदेश की तेज़ तर्रार और इमानदार आईएएस अफसर भूतत्व एवं खनिकर्म सचिव /निदेशक माला श्रीवास्तव के सोमवार को ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण से कानपुर, जालौन और हमीरपुर में हड़कंप मच गया। माला श्रीवास्तव अपनी कार्यशैली के अनुरूप सीधे खनन क्षेत्र में पहुंची तो यहाँ अधिकारी और खनन से जुड़े लोग हक्का बक्का रह गये।

दरअसल माला श्रीवास्तव को यहाँ अवैध खनन की जानकारी मिली थी। इसी के तहत प्रदेश सरकार की सचिव / निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस ने आज हमीरपुर में अचानक पहुंचकर अवैद्य खनन शिकायत की जांच की। कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।औचक निरीक्षण के दौरान नियमानुसार चिन्हित क्षेत्र के बाहर अवैध खनन मिलने पर खनन निरीक्षक की जवाबदेही तय करने के लिये उन्हें नोटिस जारी किए जाने का आदेश दिया गया।

सचिव /निदेशक माला श्रीवास्तव यही नहीं रुकी। उन्होंने जालौन जनपद के चेक गेट का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने चेक गेट को सही लोकेशन पर लगवाने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान भंडारण स्टॉक से संबंधित अभिलेख लाइसेंस धारक नहीं दिखा सके जिसे सचिव माला श्रीवास्तव ने गंभीरता से लेते हुए भंडारण की जांच आख्या के साथ भंडारण अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश एमओ जालौन को दिया।

माला श्रीवास्तव ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जनपद कानपुर में तीन एन आर वाहन मिलने पर स्रोत बिंदु संबंधित जनपद बांदा,महोबा के खनन अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। औचक निरीक्षण पर पहुंची माला श्रीवास्तव ने सख्त रुख अपनाते हुए खनन क्षेत्र में लोडिंग से संबंधित नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। सचिव/ निदेशक माला श्रीवास्तव ने खनन के विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में खनन के संबंध में नियमानुसार कार्य करने की सख्त हिदायत दी है।

संबंधित पोस्ट

A betmatch platform dinamikus fejlődése az online kaszinók világában

Admin

Test Post Created

Admin

Test Post Created

Admin

Leave a Comment