ख़ास ख़बर

झुमका सिटी बरेली में विंधाम रमाडा एनकोर का हुआ शुभारंम

बरेली: झुमका सिटी बरेली की खूबसूरती बढाने में अब विंधाम रमाडा का नाम भी जुड़ गया है। यहां रविवार 5 जनवरी को सिविल लाइन्स में विन्धाम होटल एवं रिसार्ट की फ्रेंचाइजी विन्धाम ने रमाडा एनकोर का शुभारंभ किया है।

स्मार्ट सिटी को अग्रसर बरेली को मेसर्स जूही संस ने यह सौगात दी है।
विन्धाम बरेली का रमादा एनकोर हरे-भरे दृश्यों से भरपूर कम्पनी बाग के पास स्थित है। होटल से एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर बरेली क्लब व बरेली गोल्फ कोर्स स्थित हैं। होटल प्रबंधन रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डा से आने वाले मेहमानों को कार पिकअप की सुविधा प्रदान करेगा।

अब होगी लक्ज़री की बात आपके बजट में
विन्धाम बरेली द्वारा रमादा एनकोर में फ्रंट एवं साईड लुक अत्याधुनिक ग्लास का है जो इसको खूबसूरत बनाता है। इसमें सुविधायुक्त एवं डिजाइनर 59 कमरे, एक लॉबी लाउन्ज, तमाम व्यंजनों का लाजवाब ज़ायका परोसने हेतु रेस्तरां, एक रेस्तरां एवं बार, कांफ्रेंस हाल, 400-500 मेहमानों का शानदार पार्टी हाल, किटी हाल, बिजनेस केन्द्र भी है। स्वास्थ्य हेतु स्वच्छ क्षेत्र तथा सबसे ऊपर आउटडोर स्विमिंग पूल स्थिति होगा।

सुविधाएं बनायेंगी आकर्षण का केंद्र
12000 वर्ग फिट का विशाल मीटिंग एवं इवेंट हाल, फिटनेस सेंटर ,24 घंटे काॅफी शाप ,काम्पलीमेंट्री वाई फाई ,लांड्री सर्विस ,विशाल पार्किंग से सुसज्जित होगा रमाडा एनकोर।शुभारंभ अवसर पर सौरभ मेहरोत्रा ने बताया कि विन्धाम ब्रांड द्वारा आधनिक जीवन शैली से युक्त रमादा एनकोर (विन्धाम होटल एवं रिसार्ट) के साथ बरेली में साझेदारी भारत एवं विशेष रूप से उत्तर प्रदेश राज्य को तेजी से अग्रणी बनायेगा.

संबंधित पोस्ट

RISE OF GANDHI’S DOMINANCE AND REASONS BEHIND THEIR DOWNFALL IN THEIR CONSTITUENCIES AND INDIAN POLITICS AS A WHOLE

Qaumi Reporter

खनन सचिव माला श्रीवास्तव के औचक निरीक्षण से बालू बेल्ट में हड़कंप, अवैध खनन की शिकायत पर सीधे की छापेमारी

Qaumi Reporter

इलाहाबाद हाइकोर्ट ने 5 शहरों के लिए 26 अप्रैल तक कड़े प्रतिबंधों का दिया निर्देश

Qaumi Reporter

Leave a Comment