अन्यख़ास ख़बरशिक्षा

FDDI फुरसतगंज में फ़ैशन ग्रैंडयोर -26 का आयोजन, रैंप पर छात्र छात्राओं ने बिखेरा फैशन का जलवा

अमेठी 16 मई 2026: राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एफ़डीडीआई फुरसतगंज में फ़ैशन ग्रैंडयोर -26 का आयोजन किया गया। फ़ैशन शो आधारित इस आयोजन मे 2022 बैच के फ़ैशन डिज़ाइन विभाग से जुड़े छात्र छात्राओं ने अपना गारमेंट कलेक्शन रैम्प पर उतारा। इस दौरान छात्र छात्राओं ने शो में 80 गारमेंट्स का कलेक्शन छात्रों ने प्रदर्शित किया। इस शो की खास बात ये रही की इसे पूरी तरह से छात्रों ने आयोजित किया था।  इसमें मॉडलिंग, मेकअप, कोरियोग्राफी समेत सभी कार्य छात्रों ने ही संपादित किया।

इस अवसर पर छात्र, अभिभावक एवं रायबरेली, अमेठी के शैक्षणिक संस्थानों से आए गणमान्य अतिथि, राघवेंद्र सिंह प्राचार्य इंडोरामा पब्लिक स्कूल तथा पुष्पेंद्र सिंह गांधी प्रबंधक हेमकुंड पब्लिक स्कूल भी मौजूद रहे। यहां आये अतिथियों ने छात्रो के रचनात्मक कौशल व कला की मुक्त कंठ से तारीफ की।

इस दौरान छात्र छात्राओं को उनके योगदान अनुसार दिए गए अवार्ड्स मे, बेस्ट ईको इनोवेशन अवार्ड कुनाल, बेस्ट एक्सलेन्स इन हेरिटेज अवार्ड सुभाशिनी, बेस्ट हिस्टोरिक एक्सलेन्स अवार्ड जूली गौतम, व बेस्ट सस्टेनिबीलिटी अवार्ड प्रीति को दिया गया।

इस दौरान संस्थान के कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी ने वहां उपस्थित छात्र छात्राओं व अतिथियों को सम्बोधित करते हुए कहा, एफ़डीडीआई फुरसतगंज का प्रयास है कि छात्रों को वास्तविक बाजार एवं उद्योग आधारित शिक्षा प्रदान की जाय। उन्होंने कहा यह फ़ैशन शो इस दिशा मे एक कदम है। कार्यकारी निदेशक ने कहा इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों से छात्रों को न केवल स्टेज एक्स्पोजर मिलता है बल्कि उनमे पब्लिक डीलिंग से संबन्धित कॉन्फ़िडेंस भी पैदा होता हैं, जो आज के बाजार युग में अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रहे पुलिस अधीक्षक अमेठी एस सर्वनन ने अपने संबोंधन में छात्रों से कहा, सफलता के लिए यह जरूरी है कि तनाव रहित रहें, लोगो से मेलजोल बढ़ाएं तथा टीम भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि अकेला व्यक्ति सफल नहीं हो सकता और शिखर पर बने रहने के लिए भी यह सभी बातें जरूरी हैं।

संबंधित पोस्ट

Tout savoir sur l’univers de jeu bwin

Admin

Test Post Created

Admin

Test Post Created

Admin

Leave a Comment