ऑफ़ बीटख़ास ख़बरपॉज़िटिव स्टोरी

मुम्बई में ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, शाहनवाज़ शेख या अब्बास रिज़वी को फोन कीजिये, मुफ्त में मिलेगा

क़ौमी रिपोर्टर: मुम्बई के रहने वाले अब्बास रिज़वी की भाभी पिछले दिनों कोरोना की चपेट में आ गयी थीं। अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरा तो अस्पताल लेकर भागे। लेकिन शहर भर के अस्पताल फुल।भाभी को समय पर ऑक्सीजन नही मिली और उनकी मौत हो गई। अपनों को खोने का दर्द अब्बास के ज़ेहन में गहराई तक उतरा तो अहेद किया,अब ऑक्सीजन की किल्लत से किसी को नहीं मरने देंगे। अपने दोस्त शाहनवाज़ शेख के साथ एनजीओ यूनिटी एंड डिग्निटी के बैनर तले शहर भर में मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर (OXYGEN CYLINDER) बांटने का काम शुरू कर दिया।
एनबीटी वेबसाइट के मुताबिक इन लोगों ने पैसे जुटाने के लिए अपनी कार बेच दी लेकिन मुफ्त सिलेंडर बांटने का सिलसिला नहीं रुका।हर रोज़ तकरीबन 20 से 25 काल दोनों के पास आती हैं।सिलेंडर पाने की शर्त मामूली है।किसी भी डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शकन अगर है तो सिलेंडर ले जाइए।
अगर ले जाने वाला भी कोई नहीं तो भी कोई दिक्कत की बात नहीं। वालेंटीएयर आपके घर पहुंच जाएंगे। सोशल मीडिया पर एनजीओ का मोबाइल नंबर मौजूद है।एनजीओ का दफ्तर मलाड वेस्ट में है। इस महामारी में अगर आप को भी सिलेंडर की ज़रूरत है तो 9892912132 पर कॉल कीजिये सिलेंडर मिल जाएगा।यह मोबाइल नंबर हमने भी यूनिटी ऐंड डिग्निटी फाउंडेशन के फ़ेसबुक से हासिल किया है।

संबंधित पोस्ट

इलाहाबाद हाइकोर्ट ने 5 शहरों के लिए 26 अप्रैल तक कड़े प्रतिबंधों का दिया निर्देश

Qaumi Reporter

NCERT Mughal: एनसीईआरटी के 7वीं क्लास की पुस्तक से मुगलों और दिल्ली सल्तनत का इतिहास गायब

Qaumi Reporter

दुर्भाग्य से पिछले 1400 साल में बहुत कम देश हुए जहां मुसलमानों में मध्यम वर्ग का विकास हुआ

Qaumi Reporter

Leave a Comment