राजनीति

उद्यमियों की दो टूक, जो मांगें मानेगा, उसी को पौने दो करोड़ वोट

रायबरेली: एमएसएमई के तहत लघु इकाइयों से जुड़े उद्यमियों ने चुनाव के मद्देनजर अपना मैनिफेस्टो जारी किया है। रायबरेली के उद्यमियों (UDAMI) ने इंडियन इंडस्ट्रीइज़ एसोसिएशन के बैनर तले अपना नौ सूत्रीय मैनिफेस्टो जारी करते हुए कहा,जो पार्टी उनकी मांगों को मानेगी उसी को वोट देंगे।

उद्यमियों का कहना है कि पूरे प्रदेश में नवासी लाख निन्यानवे हज़ार एमएसएमई इकाइयां हैं।उद्यमियों के कहना है कि इन इकाइयों में 1 करोड़ 65 लाख मतदाता काम करते हैं।

उद्यमियों के सीधे तौर पर कहना है कि इंडस्ट्री से जुड़ी नौ मांगे जो भी पार्टी पूरा करने का वायदा करती है उसी को इन वोटों का लाभ मिल सकता है।

उद्यमियों ने जिन नौ मांगों की लिस्ट जारी की है उनमें लीज भूमि को फ्री होल्ड करना,औद्योगिक परिसंपत्तियों पर टैक्स आवासीय भवनों से कम करना,रूफ टॉप सोलर सिस्टम में नेट मीटरिंग की सुविधा बहाल करना,पूर्वांचल एवं गंगा एक्सप्रेस वे पर नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना, मंडी शुल्क को शून्य करना और विधान परिषद में एमएसएमई का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना शामिल है।

यहाँ एक निजी रेस्टोरेंट में आईआईए के बैनर तले आयोजित रायबरेली चैप्टर के चेयरमैन गौरव अग्रवाल,राकेश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

पंचायत इलेक्शन का नोटिफिकेशन जारी, चार स्टेजों में कराई जाएगी वोटिंग

Qaumi Reporter

जानिये राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे में क्या क्या हैं कार्यक्रम

Qaumi Reporter

NO RELIGION ALLOWS BEGGING EXCEPT HANDICAPPED BUT OUR POLITICIANS ARE ENCOURAGING IT TO CONVERT THEIR VOTERS INTO SLAVERY

Qaumi Reporter

Leave a Comment