कानूनख़ास ख़बरताज़ा ख़बर

धनतेरस और दीपावली पर अलर्ट मोड में रायबरेली पुलिस, बाजारों में उतरे एसपी रवि कुमार; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर व्यापारियों और आमजन से किया संवाद, पुलिसकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

रायबरेली। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर रायबरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

एसपी के बाजारों में पहुंचने से पुलिस महकमे में भी सक्रियता दिखाई दी। उन्होंने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की सक्रियता

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कोतवाली नगर पुलिस को प्रमुख बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, नियमित पैदल गश्त करने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाजारों में भीड़ के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर दिया।

त्योहारों पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

एसपी रवि कुमार ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धनतेरस और दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। रायबरेली पुलिस की ओर से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

पुलिस का उद्देश्य है कि लोग बिना किसी डर और परेशानी के त्योहारों की खरीदारी कर सकें और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

स्रोत: मीडिया सेल रायबरेली

संबंधित पोस्ट

‘गीता सुधा संगम’ के लिए रघोत्तम-शारदा को भगवान दास पुरस्कार

Qaumi Reporter

मऊ की आसमा नफीस अंसारी की सफलता की कहानी: हिजाब को ताकत बनाकर नकाब और अबाया के कारोबार से शार्क टैंक इंडिया तक पहुंचीं

Qaumi Reporter

रायबरेली से ह्रदय विदारक खबर, फेरी वाले की आवाज़ सुनकर चूरन लेने निकला मासूम ज़िंदा नहीं लौटा घर

Qaumi Reporter

Leave a Comment