ख़ास ख़बरराजनीतिराज्य

बहुजनों के नायक थे कांशीराम-इ.वीरेंद्र

रायबरेली 09 अक्टूबर 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट  में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के निर्वाण दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचारगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने सम्पूर्ण जीवन समतामूलक समाज की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई।

उन्होंने देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों सिद्धांतो को बढ़ाने के लिए बामसेफ,डीएस-4 जैसे मजबूत संगठन बनायें,बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का नारा देकर बहुजन समाज के लोगों को जागरूक एवं संगठित करने का कार्य किया।

मान्यवर कांशीराम ने नेता जी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में मजबूत गठबंधन किया वह पहली बार उपचुनाव में इटावा से लोकसभा सांसद चुने गये एवं सन 1993 में उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में उ.प्र.में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में उ.प्र.में सरकार का गठन हुआ वह दृढ़ निश्चयी एवं दूरदर्शी नेता थे।

बछरावा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि कांशीराम ने बहुसंख्यक समाज की जागरूकता हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समाज में उपेक्षित लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने का कार्य किया वर्तमान समय मे उनकी विचार धारा से प्रेरित होकर बहुजन समाज पीडीए की एकजुटता के लिए संकल्पित है।

सामाजिक चिंतक एवं वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने मान्यवर काशीराम को याद करते हुए कहा कि देश के शोषितों वंचितों पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में उनके योगदान को बहुजन समाज सदैव याद करेगा।

कार्यक्रम में कांशीराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,डीपी पाल,डॉ शशिकांत शर्मा,मो.अरशद खान,चौ.सुरेश निर्मल,धनीराम मौर्य,मो.मुशीर,सुरजीत सिंह,शिवनारायण सोनकर,सतगुरू पासी,अजय यादव आदि द्वारा विचार व्यक्त किये गये।

इस अवसर पर डॉ अखिलेश पासी,वीरेंद्र बहादुर,मो.सलीम,विनोद रावत,समर बहादुर यादव,दिनेश पिंटू,बलराज राना,मो.कैफ़,विजय यादव,शुभम पासी,अनुराग यादव,आशीष यादव,सर्वजीत वर्मा,रामचंद्र यादव,सुनील कुमार,अनिल यादव सहित अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

संबंधित पोस्ट

प्रयागराज के व्यापारी नेता ओंकार नाथ खन्ना ‘झब्बू जी’ का निधन,व्यापारियों में शोक की लहर 

Qaumi Reporter

NO RELIGION ALLOWS BEGGING EXCEPT HANDICAPPED BUT OUR POLITICIANS ARE ENCOURAGING IT TO CONVERT THEIR VOTERS INTO SLAVERY

Qaumi Reporter

आजम खान की सलामती के लिये हिन्दू अधिवक्ता ने रखा रोजा

Qaumi Reporter

Leave a Comment