अन्यअपराधताज़ा ख़बर

रायबरेली: खीरों पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की कई वारदातों का खुलासा, 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और नकदी बरामद

रायबरेली।10 अक्टूबर, 2026

जिले में चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए खीरों थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के कई मामलों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में चांदी और पीली धातु के जेवरात के साथ 23 हजार 280 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने खीरों थाना क्षेत्र में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जंगल में घेराबंदी, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

सीओ लालगंज सुजीत राय के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि चोरी की वारदातों में शामिल कुछ आरोपी चोरी का माल बेचने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खीरों पुलिस ने रूपखेड़ा ईंट भट्टे के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जंगल में घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में पांच नाम शामिल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन निर्मल, गोकरण पासी, असलम खान उर्फ बाबू, सूरज उर्फ नेपाली और विशाल सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से चांदी और पीली धातु के जेवरात तथा 23,280 रुपये नकद बरामद हुए।

तीन चोरी के मुकदमों का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खीरों थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस बरामद सामान को संबंधित मामलों से जोड़कर जांच कर रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

संबंधित पोस्ट

Navigating https://tez888-in.click/ feels surprisingly effortless for newcomers

Admin

गंभीर मरीजों के लिए आधुनिक चिकित्सा, अनुसंधान आवश्यकः ब्रजेश पाठक

Qaumi Reporter

Navigating yolo247 feels like stepping into a game where every click counts

Admin

Leave a Comment