अपराधताज़ा ख़बरराज्य

रामपुर ब्रेकिंग: मिलक खानम में दिनदहाड़े खूनी वारदात, वॉशिंग हब पर बैठे युवक को मारी 4 गोलियां, मौत से मचा हड़कंप

रामपुर। 10 अक्टूबर 2026

रामपुर के मिलक खानम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अपनी वॉशिंग हब पर बैठे युवक नवजोत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

मृतक नवजोत सिंह मिलक खानम थाना क्षेत्र के टाकला गांव का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सरेआम युवक को गोलियों से छलनी कर हत्या किए जाने से इलाके में दहशत का माहौल है।

अब सबसे बड़ा सवाल—दिनदहाड़े चार गोलियां मारकर युवक की हत्या करने वाले हमलावर कौन हैं? क्या वारदात के पीछे वाकई पारिवारिक रंजिश है? पुलिस के सामने हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती है।

संबंधित पोस्ट

विधायक छोटेलाल वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Qaumi Reporter

Waqf Board: सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद बोली मोदी सरकार: अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड की यथास्थिति बनी रहेगी

Qaumi Reporter

इस खबर से लीजिए सीख, लालच में पड़े तो हो सकते हैं ठगी या लूट का शिकार

Qaumi Reporter

Leave a Comment