ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरराजनीति

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर जनता दर्शन में उमड़ी भीड़, हर फरियादी की सुनी समस्या, निस्तारण के निर्देश

लखनऊ, 07 अक्टूबर 2026

आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस, राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता न माना जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हुए उसके समाधान तक प्रभावी निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें।

संबंधित पोस्ट

साबिक़ मिनिस्टर मुख्तार अनीस के आखिरी दीदार को पहुंचे अखिलेश यादव,कुनबे वालों के ग़म में हुए शरीक

Qaumi Reporter

जस्टिस संजय यादव होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Qaumi Reporter

उद्यमियों की दो टूक, जो मांगें मानेगा, उसी को पौने दो करोड़ वोट

Qaumi Reporter

Leave a Comment