अपराधख़ास ख़बरताज़ा ख़बर

दीपावली को लेकर करेली पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा; सर्राफा दुकानों पर पिकेट ड्यूटी तैनात

एसीपी अतरसुइया और थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, व्यापारियों व स्थानीय लोगों से की संवाद

प्रयागराज। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए करेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। इसी क्रम में एसीपी अतरसुइया एवं करेली थाना प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने पुलिस बल के साथ करेली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। वहीं, सर्राफा दुकानों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए प्रमुख ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर पुलिसकर्मियों की पिकेट ड्यूटी तैनात की गई है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और व्यापारी व ग्राहक खुद को सुरक्षित महसूस करें।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी और गश्त करेगी। साथ ही नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

संबंधित पोस्ट

RAEBARELI FEELS PROUD TO HAVE PRESIDENT AND VICE PRESIDENT OF PRESTIGIOUS “ALL INDIA MUSLIM PERSONAL LAW BOARD”

Qaumi Reporter

कानपुर में चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में 45 लाख की चोरी, छत से रस्सी के सहारे घुसा चोर

Qaumi Reporter

‘गीता सुधा संगम’ के लिए रघोत्तम-शारदा को भगवान दास पुरस्कार

Qaumi Reporter

Leave a Comment