ऑफ़ बीट

RIYAZ MOHAMMAD पंक्चर वाले ने वो कर डाला जो बड़े-बड़े शो रूम वाले न कर सके

श्योपुर, सैय्यद हुसैन अख्तर@चीफ एडिटर, क़ौमी रिपोर्टर: अक्सर सोशल मीडिया पर तंज सुना होगा आपने। पंक्चर छाप। यह सीधे सीधे मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ही पंक्चर बनाने वाले मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िला निवासी रियाज़ मोहम्मद (RIYAZ MOHAMMAD) ने वो कर डाला जो बड़े बड़े शो रूम वाले न कर सके। रियाज़ मोहम्मद ने जिला प्रशासन को 90 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराये हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 90 खाली सिलेंडर पाकर वहां के कलेक्टर ने राहत की सांस महसूस की है और साथ ही की है रियाज़ की तारीफ।
दरअसल 60 वर्षीय रियाज़ मोहम्मद की शहर में पंक्चर की दुकान है।रियाज़ साइड में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई का काम भी करते हैं।अचानक कोरोना महामारी फैली तो शहर में सिलेंडर की मांग बढ़ने लगी।ज़िला प्रशासन के पास गैस तो प्रचार मात्रा में थी लेकिन छोटे सिलेंडरों में अस्पताल तक पहुंचाना कठिन हो रहा था।
ऐसे में रियाज़ इस कारोबार से जुड़े होने की वजह से शहर भर के फैब्रिकेटरों सब जुड़े थे।उन्होंने मानवता की खातिर अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए एक एक कर 90 सिलेंडर इकठ्ठा किये और कलेक्टर के माध्यम से जिला प्रशासन को सौंप दिए।कलेक्टर के हवाले से अखबार लिखता है कि जिला प्रशासन ने और जगह से भी खाली सिलेंडरों का इंतज़ाम किया है साथ ही रियाज़ की सहायता से बड़ी राहत मिली है।

संबंधित पोस्ट

मुम्बई में ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, शाहनवाज़ शेख या अब्बास रिज़वी को फोन कीजिये, मुफ्त में मिलेगा

Qaumi Reporter

रायबरेली के एक गांव में खुला “काढ़ा कैफे”,आयुष मंत्रालय के रिकमेंडेड काढ़े को खूब चाव से पी रहे ग्रामीण

Qaumi Reporter

CAR MECHANIC IMTIYAZ ने रिपेयर कर दिया हेलिकॉप्टर

Qaumi Reporter

Leave a Comment