सेहत

सब्जी मंडी में नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग, खुद भी तो सोचें, कब तक प्रशासन डंडा लेकर पीछे-पीछे दौड़े

रायबरेली,पंकज गुप्ता, क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना का कहर चरम पर है।मास्क और सोशल डिस्टेंसिग से बचाव संभव है।सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक भीड़भाड़ वाली जगह पर एहतियात ज़रूरी है।बावजूद इसके लोग समझने को तैयार नहीं।प्रशासन कहाँ तक इनकी रखवाली करे।खुद व्यक्ति कब समझेगा?

ताज़ा तस्वीरें रायबरेली सब्ज़ी मंडी की है।यहां गल्ला मंडी में लगने वाली थोक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।जिस तरह रोज भीड़ लगाकर किसान सब्जी बेचते थे और व्यापारी खरीदते थे वैसे ही आज भी बखूबी चल रहा है।शायद किसी को खतरे की आशंका नहीं है।

मास्क लगाकर लोग मंडी के अंदर घूम तो रहे हैं लेकिन बहुत से ऐसे दुकानदार हैं जो बिना मास्क लगाए सब्जी की खरीद फरोख्त कर रहे हैं।और स्वास्थ्य विभाग भले ही जितने नियम बना ले लेकिन उनका पालन आम नागरिकों को करना है अगर आम नागरिक अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित नहीं रहेंगे तो शायद इस महामारी को रोक पाना मुश्किल हो जाएगा जिला अस्पताल में रोज कोरोना मरीज आते हैं जिन के इलाज के लिए L2 रिफर किया जाता है लेकिन जिस तरह से सब्जी मंडी में भीड़ देखने को मिल रही है ऐसे में नहीं लगता है कि आम जनमानस को इसकी चिंता है।

सब्जी मंडी में आने वाले व्यापारी ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं ऐसे में अगर संक्रमित लो ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच गए तो गांव में भी संक्रमण को फैलने का मौका मिल जाएगा।

संबंधित पोस्ट

कोरोना से महिला का शव छोड़कर स्वास्थ्य कर्मी भागे

Qaumi Reporter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ ली

Qaumi Reporter

Leave a Comment