अपराधराज्य

मथुरा में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, मस्जिद में घुसकर मारपीट, नौ गिरफ्तार

मथुरा,क़ौमी रिपोर्टर:कोरोना के कहर के बीच भी साम्प्रदायिक शक्तियां अपने काम में लगी हैं।यहां के गोवर्धन कस्बे में मस्जिद के भीतर घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया था।मस्जिद के मौलवी के साथ मारपीट करने के साथ ही वहां लगे लाउडस्पीकर की यूनिट भी यह उपद्रवी उठा ले गए थे।

मामला बीती तीन मई का है।कस्बा स्थित मस्जिद के मौलवी मोहम्मद रियाज़ ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि कुछ युवको ने मस्जिद में तोड़फोड़ की थी। विरोध करने पर मारपीट (MASJID ME MAPET) की और जान से मारने की धमकी दी थी।इतना ही विरोध के बावजूद यह उपद्रवी मस्जिद की छत पर चढ़ गए और लाउडस्पीकर यूनिट समेत मीनार की तुरही जबरन ले कर चले गए।

मौलवी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मथुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए तैयारी शुरू कर दी।पुलिस ने आज सभी नौ उपद्रवियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कस्बे में बड़ा बवाल होने से बच गया।स्थानीय दोनों समुदाय के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए पुलिस कप्तान समेत टीम में शामिल लोगों का धन्यवाद अदा किया है।

संबंधित पोस्ट

चुनाव ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों की मौत का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

Qaumi Reporter

बाराबंकी ज़िला अस्पताल की यह तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, कोविड रिपोर्ट के इंतज़ार में तड़प कर मर गई महिला

Qaumi Reporter

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्वगणना कैंप का उद्घाटन

Qaumi Reporter

Leave a Comment