कानूनराज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की अदालतों से जारी सभी अंतरिम आदेशों की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई

प्रयागराज, इमरान लईक, क़ौमी रिपोर्टर :इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की अदालतों से जारी सभी अंतरिम आदेशों की समय सीमा  31 मई तक बढ़ा दी है।  अब 31 मई तक प्रभावी रहेंगे यूपी की अदालतों से जारी सभी अंतरिम आदेश।क्रिमिनल केसेस की सुनवाई कर रही अदालतों से जारी जमानत और अग्रिम जमानत के आदेश भी अब 31 मई तक प्रभावी रहेंगे।

इस बीच स्थानीय निकाय व प्राधिकरणों द्वारा जारी किये गए डिमोलिशन या बेदखली के आदेश पर भी 31 मई तक रोक रहेगी। बैंक व वित्तीय संस्थान भी किसी संपत्ति की नीलामी 31 मई तक नहीं कर सकेंगे।एक्टिंग चीफ जस्टिस संजय यादव और जस्टिस प्रकाश पाडिया की डिवीजन बेंच ने यह आदेश जारी किया है।हाईकोर्ट ने सुओ मोटो लेकर मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अदालतों का कामकाज प्रभावित होने की वजह से हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉज़िटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Qaumi Reporter

Raebareli News: राह चलते कोई आपके बच्चे को दुलार करने लगे तो तुरंत हो जाइये सावधान, वह बच्चा चोर गैंग का सदस्य भी हो सकता है

Qaumi Reporter

बाराबंकी ज़िला अस्पताल की यह तस्वीरें दिल दहलाने वाली हैं, कोविड रिपोर्ट के इंतज़ार में तड़प कर मर गई महिला

Qaumi Reporter

Leave a Comment