ताज़ा ख़बरधर्म

सुन्नी मरकज़ दरगाह आला हज़रत का एलान,नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ जुम्मे को एहतिजाज की अपील,नबी की मोहब्बत में 4 बजे तक बन्द रखें अपना कारोबार,मुक़ामी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज़ एक बजे की जाएगी अदा

                 जीतेन्द्र वर्मा,विशेष संवाददाता

बरेली,क़ौमी रिपोर्टर:स्वामी नरसिंहानंद के बयानों से बरेली के मुसलमान सख्त नाराज़ हैं। पैगंबर ए इस्लाम के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी किये जाने को लेकर नरसिंहानंद के खिलाफ बरेली में जुमे के रोज़ एहतेजाज का ऐलान किया गया है।सुन्नी मरकज़ दरगाह आला हजरत से जारी बयान में कहा गया है कि नरसिंहानंद के नाज़ेबा कलेमात से देश भर के मुसलमानों में ग़म व ग़ुस्से का माहौल है।

काज़ी ए हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खाँ क़ादरी की सरपरस्ती में दरगाह आला हज़रत/ख़ानक़ाह ताजुश्शरिया के संगठन जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के बैनर तले दिनांक 09/04/2021 को एहतिजाज का ऐलान किया गया है। जिसमे मुसलमानों से अपील की गयी है कि बाद नमाज़े जुमा इस्लामिया ग्राउंड में अमन व अमान के साथ जमा हो और नरसिंहानंद के खिलाफ अपना एहतिजाज दर्ज करवायें।

जमात के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि शहर भर की मस्जिदों में पत्र भेज कर इमामों से अपील की गयी है कि जुमे के रोज़ नामूसे रिसालत के मौज़ू पर तक़रीर करें और नमाज़ ए जुमा सभी मस्जिदों में एक बजे अदा करें और अवाम से गुज़ारिश करें कि बाद नमाज़े जुमा फ़ौरन बड़ी तादाद में इस्लामिया ग्राउंड में हाज़िर होकर एहतिजाज में शामिल हों, नामूसे रिसालत लिए मुस्लमान की जान व माल सबकुछ क़ुर्बान है। वही बरेली शहर के मुसलमानों से गुजारिश की गई है नबी की मोहब्बत में अपना अपना कारोबार शाम 4 बजे तक बन्द रखें। फिर इस्लामिया ग्राउंड से इकठ्ठा होकर पैदल मार्च कलेकटेट्र तक निकारा जाएगा।

 

संबंधित पोस्ट

डॉक्टर मनीष चौहान ने अगर यह किया तो पलट जाएगी बाज़ी

Qaumi Reporter

SOUTH AFRICA INDIA TEST सीरीज़ जीतने उतरेगा INDIA

Qaumi Reporter

मंडलीय बैडमिंटन में रायबरेली का दबदबा, बालक-बालिका वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

Qaumi Reporter

1 comment

xmcijOdENXeftKh April 28, 2021 at 3:39 pm

nmMkGqiHQujSRsO

Reply

Leave a Comment