अन्य

इमाम हुसैन, हज़रत अब्बास, इमाम ज़ैनुल आबेदीन की यौम-ए-विलादत पर प्रयागराज में हुआ महफिलों का इनक़ाद

अतश के शहर से आकर फरात ले जाओ
दरे हुसैन पे झुक कर हयात ले जाओ।

प्रयागराज,क़ौमी रिपोर्टर:इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक़ माहे शाबान मे जहाँ इमाम हुसैन की विलादत का जश्न मनाया गया वहीं कर्बला के बहादुर सिपाही,अलमदारे फौजे-हुसैनी हज़रत अब्बास और इमाम ज़ैनुल आबेदीन की यौम ए विलादत के पुरमसर्रत मौक़े पर शायराना महफिलों का इनकाद हुआ।दरियाबाद मे हज़रत अब्बास के रौज़े को रंगीन झालरों से सजाया गया जहां दिन भर लोग एक-कर हाज़िरी लगाते रहे।करैली मे अब्बास गुड्डू के बैतुल गाज़ी में तूफान दरियाबादी की निज़ामत मे महफिल का इनकाद हुआ।महफ़िल में मुक़ामी व ग़ैर मुक़ामी शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए।शहर के मुखतलिफ इलाक़ो मे भी जश्न की महफिलें सजाई गई।दूसरी जानिब सोशल मीडिया वाट्सऐप,ट्यूटर,फेसबुक पर भी मुबारकबाद देने के साथ ऑनलाईन महफिल आयोजित की गई।शायर रौनक़ सफीपुरी,हसनैन मुस्तफाबादी,इतरत नक़वी,डॉ०क़मर आब्दी,तूफान दरियाबादी,मौलाना आमिरुर रिज़वी,ज़मीर भोपतपुरी,अमन दरियाबादी,हाशिम बाँदवी,ज़की अहसन,अनवार इलाहाबादी,नजीब इलाहाबादी, जलाल फूलपुरी,अनवर कमाल सहित तमाम शायरों ने अपने उमदा अशआर सुना कर लोगों की वाह वाही बटोरी।इस दौरान शायरे अहलेबैत रौनक़ सफीपुरी ने पढ़ा,

“ज़िन्दगी भर रहूँ बिन भाई के अफसोस नहीं
दे खुदा भाई तो अब्बास ए दिलावर की तरहा”
“आज भी है ताज़िये के साथ हज़रत का अलम”
“भाई को तनहा नहीं छोड़ा कभी अब्बास ने”

हसनैन मुस्तफाबादी ने पढ़ा,
“शायद की अज़ल मे ही ये क़ुदरत ने लिखा था
अब्बास सम्भालो तुम ही घर बार वफा का”

अक़ील बिलग्रामी ने कुछ इस अन्दाज़ मे अपने तास्सुरात का इज़हार किया,
“मोहब्बत की अना मौज ए ग़ज़ब लाती है
जबीने वादा ए हक़ पर शिकन आती तो क्या होता”
“तो इस नुक़ते पे अकसर करबला भी सोचती
अगर शानों से पहले मश्क़ छिद जाती तो क्या होता”

महफिल में मौलाना अली गौहर,अब्बास गुड्डू, सै०मो०अस्करी,मंज़र कर्रार,हसन नक़वी,अब्बास ज़ैदी,ज़ामिन हसन,जॉन ज़ैदी,औन ज़ैदी,शफक़त अब्बास पाशा,अली आला ज़ैदी वग़ैरह मौजूद रहे।

महफिल में मौलाना अली गौहर,अब्बास गुड्डू, सै०मो०अस्करी,मंज़र कर्रार,हसन नक़वी,अब्बास ज़ैदी,ज़ामिन हसन,जॉन ज़ैदी,औन ज़ैदी,शफक़त अब्बास पाशा,अली आला ज़ैदी वग़ैरह मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

Test Post Created

Admin

Skipping verification steps changes the game for casual casino players

Admin

Navigating Grosvenor Casino Online feels surprisingly uncomplicated for those new to digital gambling

Admin

Leave a Comment