अपराधख़ास ख़बरताज़ा ख़बर

हत्या के प्रयास और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, करेली पुलिस की कार्रवाई

सर्विलांस सेल की मदद से मुर्गा दरबार कछार के पास दबोचे गए आरोपी, दोनों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

प्रयागराज। हत्या के प्रयास और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामले में करेली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सर्विलांस सेल नगर जोन की टीम के सहयोग से दोनों को मुखबिर की सूचना पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मुर्गा दरबार कछार के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अयान (21) पुत्र मोहम्मद फैज निवासी हड्डी गोदाम, थाना करेली और समीम उर्फ समीर कान्चा (24) पुत्र गुड्डू खान निवासी जमील का मकान, जेके आशियाना, करेली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी थाना करेली में दर्ज मुकदमा संख्या 214/2026 में वांछित थे। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 333, 352 और 351(3) के साथ ही विवेचना के दौरान विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अयान के खिलाफ वर्तमान मुकदमे के अलावा वर्ष 2023 में थाना अतरसुइया में आईपीसी की धारा 392 और 411 के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

वहीं, दूसरे आरोपी समीम उर्फ समीर कान्चा के खिलाफ वर्तमान मामले के अतिरिक्त वर्ष 2024 में थाना करेली में बीएनएस की धारा 110, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा थाना खुल्दाबाद में बीएनएस की धारा 305, 317(2), 331(4) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के तहत भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली उपनिरीक्षक सच्चिदानंद सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सरोज, कांस्टेबल अरविन्द कुमार, रिजर्व कांस्टेबल प्रशान्त तिवारी और शौर्य कुमार शामिल रहे।

वहीं, सर्विलांस सेल नगर जोन की ओर से कांस्टेबल ब्रह्मानन्द, मुकेश कुमार, राहुल कनौजिया और चन्दन शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

बिहार के IPS मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में मिलेगा ‘एशियन हीरो अवार्ड 2026’, फ्लोरिडा में होगा सम्मान

Qaumi Reporter

AMU के 105 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनी छात्रसंघ की उपाध्यक्ष, नशरा नईम ने रचा इतिहास

Qaumi Reporter

RISE OF GANDHI’S DOMINANCE AND REASONS BEHIND THEIR DOWNFALL IN THEIR CONSTITUENCIES AND INDIAN POLITICS AS A WHOLE

Qaumi Reporter

Leave a Comment