ख़ास ख़बरताज़ा ख़बरपॉज़िटिव स्टोरी

फाफामऊ में जाम से मिलेगी बड़ी राहत, 6 लेन पुल का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश

प्रयागराज में निर्माणाधीन पुल का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

प्रयागराज, 2 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को प्रयागराज में निर्माणाधीन 6 लेन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और पुल को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही पुल पर सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने व्यू कटर सहित आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी समय से पूरी कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि 6 लेन पुल के तैयार होने से फाफामऊ में लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन में लगने वाला समय भी बचेगा। पुल शुरू होने से माघ मेले और कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि यह पुल प्रयागराज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। निरीक्षण के दौरान विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित पोस्ट

मां और बाप की अज़्मतों को अशआर में पिरोने वाले रज़ा सिरसिवि नहीं रहे,मंगल के रोज़ सिरसी के आबाई कब्रिस्तान में हुई तदफीन

Qaumi Reporter

सीएम योगी ने बदली प्राईमरी स्कूलों की दशा और दिशा,अंग्रेज़ी में बातचीत और प्रोजेक्टर से कर रहे हैं पढ़ाई

Qaumi Reporter

प्रयागराज में खाकी शर्मसार: तीन दरोगाओं पर बेकसूर युवकों को स्मैक तस्कर बनाने और 5.67 लाख रुपये हड़पने का आरोप, ऑडियो से खुली पोल

Qaumi Reporter

Leave a Comment